Posts

तुम होते तो

Image
इस बरसात में ,तुम साथ होते तो, भीगने में मजा आता। हमें संभालने के लिए, तुम होते तो, गिर कर उठने में ,दिन बन जाता। चाय में शक्कर, तुम डालते तो, मसाला चाय पीने में ,आनंद आता। लटों को सुलझाने के लिए, तुम होते तो, संवरने में आईना, भी शर्मा जाता। बातें बनाने के लिए, तुम होते तो, जख्मों पर मरहम, खुद लग जाता। इशारे में यदि तुम, समझाते तो, आंखों में पानी कहां आता??                  -✍️पूनम✍️✍️

हे कृष्ण।।

Image
जो कृष्ण के मूल्यों पर चलते हैं, उनको कभी कोई दुख नहीं घेरता। सभी दुखों का एक ही निवारण, राधे कृष्णा।।                    - Poonam  Happy Janmashtami to  all.🌹

पिंजरा

Image
सफर लंबा हो तो क्या? खुद को स्थापित, करना आना चाहिए। मुश्किलें ज्यादा हो तो क्या? बेफिक्र जश्न मनाना चाहिए। आज का सोचो जो, कल बन जाएगा। अंजलि भर सुकून, की चाह होनी चाहिए। यारों यह जिंदगी लाजवाब है, खुद से पिंजरे को, तोड़ना आना चाहिए।।               -✍️पूनम ✍️✍️

प्यार की डोर

Image
संबंधों की डोर में मैंने, प्यार ,नोकझोंक और खट्टी , मीठी बातों के, मोती  पिरोए हैं । जो तुम बंधवा लेना, अपनी कलाई पर क्योंकि , मुझे विश्वास है अपने भाई पर।। रक्षाबंधन की आप सभी को हार्दिक बधाई।                     -✍️पूनम ✍️✍️

एक पल

Image
मेरे दिल की आवाज सुनो, एक पल के लिए तो मुझे चुनो।।                    -पूनम

समुद्र

Image
पलकों के नीचे कुछ ,आंसू दबा कर रखे हैं तेरी याद के, वो हसीन पल, छिपा कर रखे हैं। डर है कि आंसुओं संग ,वह बह न जाएं। समुद्र को क्या पता, कि वह कितना गहरा है? जाने कितने बेशकीमती मोती उसने, सीपों में दबाकर रखे हैं?          ‌-✍️पूनम✍️✍️

Happy Independence Day

Image
भारत के लिए दिल धड़कता है। हर घर तिरंगा फहरता है। देश प्रेम परवान चढ़ा है। विश्व में हमारा सम्मान बढ़ा है। आओ स्वाधीनता दिवस मनाएं। वंदे मातरम कहते जाएं।                   -✍️ पूनम✍️✍️