Posts

Showing posts from December 30, 2021

नया साल बेमिसाल

Image
  कुछ पल निकल गए , हाथ से फिसल गए।। नई सुबह का है इंतजार, गिले-शिकवे से बेजार।। दिल मेरा पिघल गया , छम से साल बदल गया ।। आज को बना लो नया , कल को भुला दो भला।। जो जीवन को बदलना हो, आशाओं की श्वांस लो, हाथ पर हाथ ना धरो।। गागर में सागर भरो।। आशाओं के पंख बांध, रोज नई उड़ान लो। समय को पहचान लो; आपका नया साल बेमिसाल हो।।                 ✍️ पूनम ✍️✍️ आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं।। 🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹