नया साल बेमिसाल

 कुछ पल निकल गए ,
हाथ से फिसल गए।।
नई सुबह का है इंतजार,
गिले-शिकवे से बेजार।।
दिल मेरा पिघल गया ,
छम से साल बदल गया ।।
आज को बना लो नया ,
कल को भुला दो भला।।
जो जीवन को बदलना हो,
आशाओं की श्वांस लो,
हाथ पर हाथ ना धरो।।
गागर में सागर भरो।।
आशाओं के पंख बांध,
रोज नई उड़ान लो।
समय को पहचान लो;
आपका नया साल बेमिसाल हो।।

                ✍️ पूनम ✍️✍️


आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं।।🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹

Comments

Popular posts from this blog

Hyderabad through my eyes

Review