सुस्वागतम

नए वर्ष का स्वागत है,
यही मेरी इबादत है।
नए वर्ष में हो नई पहल,
खिले जिंदगी जैसे पुष्प गुड़हल।
आगे बढ़े और बढते जाएं,
आशाओं के दीप जलाएं।
एक दूजे की मदद को,
आगे आगे हाथ बढ़ाएं ।
दिल से सब को अपनाएं,
पक्षियों जैसे चहचहाएं।
मन हो आत्मविश्वास से भरपूर,
बाधाओं को लांघें जरूर ।
रूके ना और मुस्कुराए,
जीवन पथ पर ना डगमगाए।
पहचाने खुद से स्वयं को जरूर,
हर क्षण को जीएं भरपूर।

आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं।।

                                            ✍️पूनम✍️✍️

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

Hyderabad through my eyes

Review