अपना ख्याल रखना

एक इंजेक्शन का सवाल है,

ऐसा सब का ख्याल है।।

हर दिन अफरा-तफरी है,

जान हलक में अटकी है।।

आज सबको मिलकर फिर से उठना है,

हाथ मदद को बढ़ाने हैं, साकार करना सपना है।। खुशियां खुद में ढूंढनी हैं,

कोरोना पहेली बूझनी है।।

नियमों और सावधानी का रखना है ख्याल, 

अच्छे से हाथ धोना और मास्क लगा कर रखना है यार।।

कोरोना तो एक बहाना है,

वक्त को नहीं गंवाना  है।।

शंकाओं को कर लो दूर,

बातें सबसे कर लो भरपूर।।

खुश हो लो और मुस्कुरा दो,

गम को अश्कों में बहा दो।।

कह लो, सुन लो ,लड़ लो,झगड़ लो,

गम में मुस्कुरा लो यह पल कल हो ना, हो।।

साहस का परिचय है देना,

धैर्य को बना लो अपना गहना।।

समय का नहीं है कुछ पता,

कर लो एक छोटी सी खता।।

सांस भर लो और बोझ गिरा दो,

अपने आशियाने में प्यार का दीपक जला लो।।




                                      ✍️पूनम✍️✍️

Comments

Popular posts from this blog

Review

Chocolate