मेरा झंडा

झंडा देश की शान है,
मेरा तेरा सम्मान है ।।
सदा ऊंचा रहे मेरा झंडा,
खुश रहे वतन का हर एक बंदा।।
खेत हमेशा लहलहाते रहें,
अपने मेरे मुस्कुराते रहें ।।
मेरे वतन की मिट्टी में है खुशबू ,
वंदे मातरम करे हर जू।।
झंडा मेरा निराला है,
रक्त में मेरे उबाला है।।
तू ही मेरी आत्मा है,
करना विरोधियों का खात्मा है।।
आ जाओ सारे मिलकर,
झंडे को आकाश में लहलहाएं।।
खुद भी खुशी से जीएं,
औरों को भी जीना सिखाएं।।
हर वक्त दिल ये है कहता,
झंडा मेरे मन में रहता।

                            ✍️पूनम✍️✍️

आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।।

Comments

Popular posts from this blog

Hyderabad through my eyes

Review