दीप





आज दीप प्रज्वलित करना है ।
शांति का दीप, प्रेम का दीप।
शुद्धता का दीप, किरण पुंज सा दीप।
उगते सूर्य सा दीप, समृद्धि का दीप।
आशाओं का दीप, अयोध्या का दीप।
राम जी का दीप ,मीठे व्यवहार का दीप ।
शिक्षा का दीप, खुशियों का दीप ।
ऐसे दीप जो अंदर की नकारात्मक ऊर्जा को भस्म करें।
और हमें फिर से नवीनता की ओर ले जाए।
आएं एक और दिवाली मनाएं ।
जग को भूलकर स्वयं का मान बढ़ाएं।
भाग्य के सितारे को बुलंद बनाएं।
                          -✍️पूनम✍️✍️

आप सभी को दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं।

Comments

Popular posts from this blog

PATNI TOP

Review