मुझे लिखना है।

मुझे लिखना है, उस दिल के लिए,
जो तनहा है पर बेहद मीठा।
मुझे लिखना है ,उस सांस के लिए,
जो धीमी सी ,आहट देती है।
मुझे लिखना है, बेपनाह प्रेम के लिए,
जो अधूरा होने पर भी, तृप्त है।
मुझे लिखना है ,उसे चेहरे के लिए,
जिसकी बेशकीमती मुस्कुराहट,
मुझे आकर्षित करती है।
मुझे लिखना है ,उसके वास्ते,
जिनके अलग है रास्ते।
मुझे लिखना है ,उसे लेखनी से,
जो मेरे स्वाभिमान की है।
स्याही उसे बनाकर, बेपनाह,
प्रेम की उम्मीदों को ,जगाना हैं तुममे।
और धीरे से ,कागज पर कुछ निशान,
छोड़ने हैं ,जो तुम्हारे दिल को छूएं।
                  - ✍️पूनम ✍️✍️
🌹नए साल की हार्दिक ❤️ शुभकामनाएं 🌹

Comments

Popular posts from this blog

Hyderabad through my eyes

Review