मां


मां तुमने मुझे संवारा है।
मेरे व्यक्तित्व को निखारा है।
जिंदगी की किताब से
बुरे पन्नों को फाड़ा है।
मां तू अस्तित्व हमारा है।
सुख दुख तुमसे बांटती हूं,
प्यारी सूरत निहारती हूं।
जिंदगी के सवालों में ,
उत्तर तू हमारा है।
तू निश्चल, पवित्र ,अमृत धारा है।
तू वह वह खिताब है,
जिसे ईश्वर ने हम पर वारा है।
तेरा साथ मुझे बेहद प्यारा है।
पथभ्रष्ट नहीं होने दिया।
विचारों को सुदृढ़ किया।
सपनों को पूरा करने का,
संकल्प मेरे भीतर उजागर किया।
मां तू ईश्वर का दिया,
आशीर्वाद बहुत प्यारा है।
तूने मुझे संवारा है।
तेरी गोद में स्वर्ग हमारा है।
         -✍️पूनम✍️✍️

Comments

Popular posts from this blog

Review

Hyderabad through my eyes