Posts

तुलना

Image
खुद को किसी से, कम ना समझें। और ना ही अपनी तुलना, किसी से करें। क्योंकि जैसे आप हैं, वैसा कोई दूसरा हो नहीं सकता।                 -✍️पूनम ✍️✍️

बेटियां

Image
लाड लडाङ हैं बेटियां , घर की लाज हैं बेटियां। भोली सी मुस्कान हैं बेटियां, प्यार दुलार हैं बेटियां। खुद में पहचान हैं बेटियां, देश की शान हैं बेटियां। मान सम्मान हैं बेटियां , आत्मविश्वास हैं बेटियां। भीनी खुशबू सी बेटियां , अनोखे अनुभव सी बेटियां। घर की रौनक सी बेटियां, सर्वगुण संपन्न बेटियां। सुख की पहचान हैं बेटियां , सोने की खान सी बेटियां । सुहाने मौसम सी बेटियां , मनमोहक झंकार सी बेटियां । मन की चाहत सी बेटियां, अलबेली राह सी बेटियां। सबकी प्यारी हैं बेटियां, राज दुलारी हैं बेटियां।          -  ✍️ पूनम ✍️✍️ Happy daughter's day to you.

पहल

Image
हर सफर के लिए तैयार रहो, मुकाम तो मिलना ही है । बेशक थोड़ी देर लगेगी, वक्त को तो बदलना ही है। अफसानों मे उलझे रहोगे, तो खुद को भूल जाओगे। खुद से खुद को बदलन लेना ही , तेरे व्यक्तित्व की अनमोल पहल है।                                            -✍️पूनम ✍️✍️

दूरियां

Image
कैसे तुम्हें बताएं ? कि प्यार के अहसास के लिए, दूरियां कितनी जरूरी है।                       - ✍️पूनम ✍️✍️

वास्तविकता

Image
दुनिया के किसी भी ,कोने में, चले जाइए आप । जो सुकून और शांति आपको, अपने घर में मिलेगी ना , वह कहीं नहीं मिलेगी।                       -✍️पूनम✍️✍️

बातें

Image
कभी-कभी बातें, दिमाग से , समझ नहीं आती हैं । सीधा दिल पर ,लग जाती हैं । और कभी-कभी बातें ,दिमाग,  में समां जाती हैं ।दिल तक,  पहुंच नहीं पातीं हैं।।                   -✍️पूनम✍️✍️

दृष्टि

Image
सब कुछ बदल रहा है, समय उम्र और दुनिया ।     यहां हम ही हैं , जो अपरिवर्तनशील हैं। दृष्टि बदलना है जरूरी , सृष्टि नहीं है अधूरी ।                  -✍️पूनम✍️✍️