Posts

बिखरने नहीं देंगे खुद को

Image
बिखरने नहीं देंगे हम खुद को, आखिर हमने भी दुनिया देखी है । जोड़ कर रखेंगे अपने हुनर को, क्योंकि अभी हमें बहुत कुछ करना है। जहां तक कोई सोच ना पाएगा , अभी हमें वहां तक चलना है । रुक रुक कर चलें या फिर पैदल, अभी हम खुद को बदल रहे हैं, फिर औरों को बदलना है।                     -✍️पूनम✍️✍️

अनोखी राहें

Image
पुरानी बातों से विदाई ले लो, इनसे जुदाई जरूरी है।  नये कल की पनाह ले लो,  जीने की राहें खोलना जरूरी है। खुद में खुदाई ढूंढ लो, यही सच्चाई जानना जरूरी है । पहचान लो दोस्तों को , दुनिया में इंतिहान जरूरी हैं। जीने की वजह खोज लो , बेवजह मरना क्या जरूरी है?                     -✍️पूनम✍️✍️

इश्क

Image
इश्क है बेहिसाब , तुमसे क्या कहें ? ग़ज़ल में लिखें तुमको, या जुबान से कहें।                -✍️ पूनम ✍️✍️

निगाहें

Image
प्यार का इजहार बातों से नहीं, निगाहों से होता है। जिंदगी में बेशक दोस्त हों, प्यार गैरों से नहीं , अपनो से होता है।            -✍️पूनम✍️✍️

तुमने कहा था

Image
वह दिन और मंजर, आज भी हमारा है । जब तुमने कहा था, ये गुलाब तुम्हारा है।                   -✍️पूनम ✍️✍️

गुलाब

Image
इस गुलाबी दिन में , गुलाब लेकर। खड़े हैं बेपनाह, तुम्हारे लिए प्यार लेकर।                     -✍️पूनम ✍️✍️

महोत्सव

Image
दिल की यही पुकार है, वतन से हमको प्यार है । झंडे पर हम कुर्बान हैं , भारत हमारी जान हैं।                 -✍️पूनम✍️✍️