Posts

मां है वह!!!

Image
मां है वह!! मेरी कमान उसके हाथ में है। उसके होने से लगता है , मेरा आसमान मेरे साथ में है । एक नहीं अनेकों खूबी है उसमें कैसे कहूं वह मेरे दिल की हर बात जानती है । साए की तरह मेरे साथ रहती है, हर परेशानी का हल जानती है। यूं तो लोगों के लिए , मैं उसकी छाया हूं। पर मां, मेरे लिए ठंडी छाया बन जाती है। मां है वह !! सांसो में ही घुल आती है । तभी तो मेरे लिए वह जन्नत कहलाती है।।                     -✍️पूनम✍️✍️ Happy Mother's day to all 🌹.

खबर

Image
अपनी छत पर पानी से ,भरा बर्तन रखिए। जो सफर में है उनकी ,ज़रा खबर तो रखिए।                           -✍️पूनम✍️✍️

कर्म

Image
कर्म ही जीवन है, और शब्द तेरे मशाल। अंतस की अग्नि को, बना स्वप्नों की ढाल। माया का है जाल फैला, तू आया है यहां , और जाएगा अकेला।।                - ✍️पूनम ✍️✍️

खिताब

Image
बेशक तुमसे मिलने को हैं बेताब , क्योंकि तुमने हमें दिया है , महबूबा का खिताब । लेकिन बातों में तुम हमसे , ना जीत सकोगे क्योंकि , बातों में है हम तुमसे , ज्यादा लाजवाब ।।              - ✍️पूनम ✍️✍️

जिम्मेदारियां

Image
जीवन में जिम्मेदारियों को, निभाना बहुत ही महत्वपूर्ण है। यदि आप जिम्मेदार इंसान हैं, तो आपका इस दुनिया में अस्तित्व है।।           - ✍️पूनम ✍️✍️

आनंद

Image
आनंद को जीवन , में पाना है, तो, अपने स्वभाव में रहिए, प्रभाव में नहीं ।।       -✍️पूनम✍️✍️

हाल - ए - दिल

Image
कभी हम भी थे, खुद से खफा , आज मिला जीने, का नया तजुर्बा । और कितने दिन , खुद से बेवफा रहते ? जी -जी कर, मरने से अच्छा है। हाल-ए-दिल, बयां करते।।     -✍️पूनम✍️✍️