Posts

बंधन

Image
रक्षाबंधन का पर्व है आधार, भाई-बहन बंधन में बंधे हजार। रोली टीका धागा और सत्कार, बहन भाई के बीच बढ़े प्यार। साझा करें एक दूजे से हर बात, साथ रहे चाहे दिन हो या रात। दिल मिले और मिले खुशियों की सौगाध, मीठे रहे रिश्ते हो जीवन भर का साथ। उपहारों ने दिल है , जीता, बहनों ने खिलाया है मीठा। दीपक की लौ जल जल उठे, बहना के मुख पर दुआएं सजे।                  -✍️पूनम✍️✍️

यारी

Image
तुमने कहा था , मुझे भूल जाओगे । कट्टी करके जिंदगी में, मशगूल हो जाओगे । पर ऐसा हम होने नहीं देंगे, यार है तुम्हारे , गले पड़ ही जाएंगे।                     -✍️पूनम ✍️✍️ Happy friendship day!! to all the readers of Ray of hope.

खूबसूरत

Image
वाह रे जिंदगी !! कितनी खूबसूरत है तू ? जी करता है तुझ पर,  सौ - सौ बार मर मिटूं।                      - ✍️पूनम ✍️✍️

सावन

Image
  सावन में भीगना , आंखों को मीचना। अठखेलियां करती बूंदों को, मुट्ठी में बंद कर लेना। आंचल उड़ाना, पैरों पर थिरकना । गाना गाती बूंदों को झटकना, किसको नहीं अच्छा लगता है,? ऐसे मौसम में बेवजह ही मुस्कुराना, हमें सच्चा लगता है।               -✍️पूनम ✍️✍️

यादें

Image
जब तुम्हारी जरूरत थी, तब तुम नहीं आए। पर एक बात तो है , तुम्हारी यादों ने , हमारा बड़ा साथ दिया।                     -✍️पूनम ✍️✍️

अतरंगी गोताखोर

Image
जीवन की गहराइयों में डूबना नहीं, ऐसे तैरना जैसे तुम्हें कुछ ढूंढना ही नहीं। ढूंढते ढूंढते यदि डूबने भी लगो तो , सच मानो, एक अतरंगी गोताखोर बनकर ही, बाहर निकलोगे।                               -✍️पूनम ✍️✍️

वफा

Image
वफा है हमारी पहर दो पहर की, ऐसा सोचते हो तुम। कि ज्यादा सोचने से यारों, वफाएं बदनाम नहीं होती।                       -✍️पूनम✍️✍️