Posts

सुर

Image
जिंदगी में सही सुर लगाने के लिए, दिल और दिमाग का रिदम में , चलना बेहद ही जरूरी है।।                               -✍️पूनम ✍️✍️

मन के भीतर

Image
मन के भीतर की परतों का खुलना , बहुत ही स्वाभाविक प्रक्रिया है। मौन अवस्था में ही यह संभव है। मौन रहकर आप अपने मन की , लिखावट को पढ़ सकते हैं , और मिटा भी सकते हैं। लिखना और मिटाना यह सब, सिर्फ आप पर ही निर्भर करता है।                              -✍️पूनम✍️✍️      

तुलना

Image
खुद को किसी से, कम ना समझें। और ना ही अपनी तुलना, किसी से करें। क्योंकि जैसे आप हैं, वैसा कोई दूसरा हो नहीं सकता।                 -✍️पूनम ✍️✍️

बेटियां

Image
लाड लडाङ हैं बेटियां , घर की लाज हैं बेटियां। भोली सी मुस्कान हैं बेटियां, प्यार दुलार हैं बेटियां। खुद में पहचान हैं बेटियां, देश की शान हैं बेटियां। मान सम्मान हैं बेटियां , आत्मविश्वास हैं बेटियां। भीनी खुशबू सी बेटियां , अनोखे अनुभव सी बेटियां। घर की रौनक सी बेटियां, सर्वगुण संपन्न बेटियां। सुख की पहचान हैं बेटियां , सोने की खान सी बेटियां । सुहाने मौसम सी बेटियां , मनमोहक झंकार सी बेटियां । मन की चाहत सी बेटियां, अलबेली राह सी बेटियां। सबकी प्यारी हैं बेटियां, राज दुलारी हैं बेटियां।          -  ✍️ पूनम ✍️✍️ Happy daughter's day to you.

पहल

Image
हर सफर के लिए तैयार रहो, मुकाम तो मिलना ही है । बेशक थोड़ी देर लगेगी, वक्त को तो बदलना ही है। अफसानों मे उलझे रहोगे, तो खुद को भूल जाओगे। खुद से खुद को बदलन लेना ही , तेरे व्यक्तित्व की अनमोल पहल है।                                            -✍️पूनम ✍️✍️

दूरियां

Image
कैसे तुम्हें बताएं ? कि प्यार के अहसास के लिए, दूरियां कितनी जरूरी है।                       - ✍️पूनम ✍️✍️

वास्तविकता

Image
दुनिया के किसी भी ,कोने में, चले जाइए आप । जो सुकून और शांति आपको, अपने घर में मिलेगी ना , वह कहीं नहीं मिलेगी।                       -✍️पूनम✍️✍️