Posts

मेरी आवाज

Image
हर छोटी से छोटी ,तथा बड़ी से बड़ी, समस्याओं का समाधान यहीं पर है। चाहिए तो बस ,शांत मन ,पारखी नजर तथा सही समय।                        - ✍️पूनम ✍️✍️

मरहम

Image
कुछ घावों को मरहम , से नहीं भरा जाता। समय के रहते यदि प्यार मिल जाए , तो वह स्वत: ही भर जाते हैं।।               -✍️पूनम✍️✍️

काश

Image
उस दिन तुमने हमारी, तारीफ की होती  तो , आज हमारा साथ होता। दिल तुम्हारे पास होता, प्यार का एहसास होता। जो हम ने ना कह कर भी कह दिया है, काश!!! तुमने सुना होता।।              - ✍️पूनम ✍️✍️

मां है वह!!!

Image
मां है वह!! मेरी कमान उसके हाथ में है। उसके होने से लगता है , मेरा आसमान मेरे साथ में है । एक नहीं अनेकों खूबी है उसमें कैसे कहूं वह मेरे दिल की हर बात जानती है । साए की तरह मेरे साथ रहती है, हर परेशानी का हल जानती है। यूं तो लोगों के लिए , मैं उसकी छाया हूं। पर मां, मेरे लिए ठंडी छाया बन जाती है। मां है वह !! सांसो में ही घुल आती है । तभी तो मेरे लिए वह जन्नत कहलाती है।।                     -✍️पूनम✍️✍️ Happy Mother's day to all 🌹.

खबर

Image
अपनी छत पर पानी से ,भरा बर्तन रखिए। जो सफर में है उनकी ,ज़रा खबर तो रखिए।                           -✍️पूनम✍️✍️

कर्म

Image
कर्म ही जीवन है, और शब्द तेरे मशाल। अंतस की अग्नि को, बना स्वप्नों की ढाल। माया का है जाल फैला, तू आया है यहां , और जाएगा अकेला।।                - ✍️पूनम ✍️✍️

खिताब

Image
बेशक तुमसे मिलने को हैं बेताब , क्योंकि तुमने हमें दिया है , महबूबा का खिताब । लेकिन बातों में तुम हमसे , ना जीत सकोगे क्योंकि , बातों में है हम तुमसे , ज्यादा लाजवाब ।।              - ✍️पूनम ✍️✍️