Posts

सवाल

Image
हमसे ज्यादा सवाल मत कीजिए। आपको जवाब हम नहीं देंगे हमारा खुदा देगा। खुद को देखिए हर पल, हमारे होते जा रहे हैं, क्या यह उत्तर नहीं है? आपके सवालों का?          -✍️पूनम✍️✍️

प्यास

Image
लहरों में गोते खाने,  का नाम है ,जिंदगी। किसी को जिंदगी में आस है। किसी को जिंदगी की प्यास है। तो किसी के लिए जिंदगी खास है।        -✍️पूनम✍️✍️

चुस्कियां

Image
चाय की चुस्की ने, फिर से गर्म कर दिया। तेरे आने की खबर ने, कई बार आंखों को , नम सा कर दिया। सर्द हवाओं में तेरे आने, की महक सी है, आज की कोहरे ने, पुरानी यादों में जैसे, कोई नया रंग सा भर दिया।               -✍️पूनम✍️✍️

मिथ्या

Image
आज मैं जिंदगी के, उस पड़ाव पर हूं जब, तेरे सिवा मुझे कोई भी, अपना नहीं लगता। तेरे अतिरिक्त सभी, मिथ्या मालूम पड़ता है।                 -✍️पूनम✍️✍️

नज़्म

Image
गालों पर आंसू छलकने दीजिए, जो छलकते हैं वह हमेशा जाम, नहीं होते। कभी-कभी नज़्मों को कानों में, सरकने दीजिए। कहते हैं जहां कदम बहकते हैं, वह रास्ते आम नहीं होते।                    -✍️पूनम✍️✍️

परिवर्तन

Image
परिवर्तन स्वयं में करें , अन्य में नहीं। जो कुछ करना है , आज करें कल नहीं।             -✍️पूनम ✍️✍️

लो आ गई लोहड़ी वे

Image
लोहड़ी का पर्व है आज, नए साल का हुआ आगाज। दिन बड़े और छोटी रातें, सबको मिले लोहड़ी की सौगाधें। सब खुशी से लोहड़ी मनाऐं, प्रेम की भीनी खुशबू से, अंतर मन को महकाएं। आओ रेवड़ी गजक मूंगफली, और गुड़ खाएं, ढोल की थाप पर बोलियां पाएं।                      -✍️पूनम✍️✍️ आप सभी को लोहड़ी तथा मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं